निखत ज़रीन (Nikhat Zareen)


भारत की निखत जरीन ने इतिहास रच दिया। यह भारत के लिए गर्व की बात है। निखत जरीन ने यह बता दिया कि हम लड़कियां किसी से कम नही। उसने बता दिया कि लड़कियां सिर्फ घर की चारदीवारी तक ही नहीं है। वह नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती है। उसने यह बता दिया कि हम भारतीय मुस्लिम लड़कियां भी भारत की आन, बान और शान है।

निखत जरीन


Women World Boxing Championship 2022 में निखत जरीन ने (52 किग्रा) विश्व महिला मुक्केबाजी के फाइनल में थाईलैंड की खिलाड़ी जीतपोंग को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही निखत ऐसी पहली मुक्केबाज भी बन गई है जिसने इस चैंपियनशिप में मौजूदा संस्करण में स्वर्ण पदक जीती है। निखत जूनियर विश्व चैंपियन भी जीत चुकी है। निखत ने इस जीत के साथ अपना नाम पांचवी क्रम में दर्ज करा दिया है जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। निखत से पूर्व यह कीर्तिमान 6 बार की विश्व चैंपियन मैरीकॉम, सरिता देवी, जेनी तथा लेखा कर चुकी है। भारत के लिए स्वर्ण जीतने वाली निखत पहली मुस्लिम महिला है।

निखत जरीन देश की हर एक लड़की के लिए एक प्रेरणा है खासकर मुस्लिम लड़कियों के लिए। उन लड़कियों के लिए जो सहमति से घर में कैद होकर रह जाती है। उन लड़कियों के लिए जो परिवार के कहने पर स्कूलों को छोड़ देती है। उन लड़कियों के लिए जो आगे नहीं बढ़ पाती है।

आगे वही निकलते हैं जो पीछे मुड़कर नहीं देखते। लेकिन जो पुरानी विचारधाराओं, रूढ़िवादी सोच, पर्दा प्रथा आदि में सिमट कर रहते हैं वे सबसे पीछे रह जाते हैं।

निखत जरीन जिसने सभी बाधाओं को पार करते हुए विश्व विजेता का ताज अपने नाम किया। उसने रूढ़िवादी संकीर्ण विचार धाराओं की ओर ध्यान नहीं दिया। वह आगे बढ़ती गई। आज हर एक मुस्लिम लड़की को निखत जरीन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। 

आज जबकि बहुत से मुस्लिम परिवार में हम देखते हैं कि लड़कियों पर पाबंदी लगा दी जाती है। उन्हें घर की चारदीवारी में कैद करके रखा जाता है। वह क्या चाहती है, उनके क्या सपने हैं, उसे नजरअंदाज कर दिया जाता है। उन्हें शिक्षा से वंचित कर दिया जाता है। और बेबस और लाचार होकर वह कुछ नहीं कर पाती है और सबसे पीछे रह जाती है। परिवार उन्हें पढ़ाना नहीं चाहता, घर से निकलने पर भी पाबंदी होती है। इसी कारण मुस्लिम लड़कियां पीछे रह जाती है।

निखत ने ये साबित कर दिया की मुस्लिम लड़कियां किसी से कम नही। और मुस्लिम समाज की लड़कियों को निखत जरीन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्हें पर्दा प्रथा और रूढ़िवादी विचारधारा का विरोध करना चाहिए न कि उनके हां में हां मिलाना चाहिए। आज मुस्लिम महिला बहुत कम आगे बढ़ पाती है इसका मुख्य कारण यही है कि वह भी रूढ़िवादी विचारधारा और पर्दा प्रथा को पसंद करती आ रही है। यही कारण है कि हमारे मुस्लिम समाज की बहुत कम लड़कियां ही निखत बन पाती है। 

आखिर में बस यही कहूंगा कि हमारी बेटियां क्या पढ़ना चाहती है, उसके सपने क्या है, और वह क्या बनना चाहती है, इस पर ध्यान देना जरूरी है। 

किसी भी देश के विकास के लिए नारी सशक्तिकरण और शिक्षा अनिवार्य है।