असुरक्षा..
और नारी शिक्षा
दोस्तों मैंने बहुत सी ऐसी लड़कियों को देखा है जो पढ़ना चाहती थी पर वो लड़कियां इसलिए नहीं पढ़ पाईं क्योंकि उनका दोष सिर्फ इतना था कि वे लड़की थीं। वे लड़कियां पढ़ लिख कर कुछ बनना चाहती थी लेकिन उन्हें घर में कैद कर दिया गया या मजबूर होकर उन्होंने खुद अपनी पढ़ाई छोड़ दी।
ऐसे परिवार जो लड़कों और लड़कियों में भेद करते हैं :-
ज्यादातर परिवारों मै लड़कियों के साथ इसी तरह का भेद भाव किया जाता है। परिवार में लड़कों को स्कूल, कॉलेज में ऊंची शिक्षा दी जाती है तो वहीं लड़कियों को पांचवीं या छठी क्लास तक पढ़ा कर टाल दिया जाता है। उन्हें आगे नहीं पढ़ाया जाता है। बहुत से परिवारों मेे तो लड़कियां स्कूल भी नहीं जा पाती है, और अनपढ़ रह जाती है।
ऐसे परिवार जो लड़कियों को पढ़ाना चाहते हैं :-
तो वहीं बहुत से परिवार ऐसे भी हैं जो लड़कों और लड़कियों में भेद किए बिना लड़कियों को पढ़ाना चाहते हैं लेकिन आज कल घटती घटनाओं के कारण वे लड़कियों को नहीं पढ़ा पाते हैं। उन्हें डर है कि कहीं उनकी बेटियों के साथ कुछ बुरा ना हो जाए।
![]() |
| असुरक्षा और नारी शिक्षा |
अक्सर आपको समाचार पत्रों, मीडिया न्यूज चैनलों पर छेड़खानी, बलात्कार, एसिड अटैक, जैसी खबरें रोजाना दिखाई देती है। मतलब की घर के बाहर लड़की सुरक्षित नहीं है। इसी कारण परिवार वाले लड़कियों के बाहर निकलने पर डरते हैं। इसका स्टिक उदाहरण है कि यदि कोई लड़की रात होने पर घर ना पहुंच पाए तो यह गारंटी नहीं है कि वह सुरक्षित रह पाएगी और यह तय है की भेड़िए उन्हें नोज डालेंगे।
तो जहां एक और ऐसे परिवार है जो लड़कों और लड़कियों में भेद करते हैं और लड़कियों को नहीं पढ़ाते तो वही ऐसे परिवार भी है जो अपनी लड़कियों को पढ़ाना चाहते हैं पर आजकल घट रही घटनाओं के कारण वे अपनी लड़कियों को नहीं पढ़ा पाते हैं। इसलिए ज्यादातर लड़कियां घरों में कैद होकर रह जाती है।
लड़कियों को भी मजबूर होकर पढ़ाई छोड़नी पड़ती है :-
बहुत सी लड़कियां भी अपने आप को असुरक्षित समझती है। ऐसी भी लड़कियां हैं जिन्होंने स्कूल या कॉलेज इसलिए छोड़ दिया क्योंकि घर से बाहर उनके साथ छेड़खानी अश्लील हरकत की जाती थी। यह लड़कियां पढ़ना चाहती थी कुछ बनना चाहती थी लेकिन मजबूर होकर उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी।
पुरानी विचारधाराएं :-सुरु से ही हमारे देश भारत में रूढ़िवादी विचारधारा के कारण नारी सशक्तिकरण सफल नहीं हो सका है। जिसका सीधा असर नारी शिक्षा पर पड़ा है। क्योंकि पुरानी विचारधाराएं आज भी हमारे देश से खत्म नहीं हो सकी है। |
पहले सती प्रथा का चलन था। औरतों को पति के मौत के बाद जिंदा जला दिया जाता था। वो अगर जीना भी चाहती तो उन्हें ज़िन्दगी नहीं दी जाती थी, बेबस और लाचार औरतों को आखिरकार जला दिया जाता था।
17 वी शताब्दी का एक मार्मिक विवरण :-
बर्नियर ने 17 वी शताब्दी में भारत की यात्रा की थी वह फ्रांस का रहने वाला था। बर्नियर ने तो सती प्रथा को विस्तृत विवरण के लिए चुना था। उसने लिखा कि कुछ भारतीय महिलाएं प्रसन्नता से मृत्यु को गले लगा लेती थी लेकिन अन्य विधवा महिलाओं को तुरंत ही जल मरने के लिए बाध्य किया जाता था। यह संभवत: बर्नियर के वृत्तांत के सबसे मार्मिक विवरणों में से एक है-
"लाहौर में मैंने एक बहुत ही सुंदर अल्प वयस्क विधवा में जिसकी आयु मेरे विचार में 12 वर्ष से अधिक नहीं थी, की बलि होते हुए देखी। उस भयानक नर्क की ओर जाते हुए वह असहाय छोटी बच्ची जीवित कांपते हुए बुरी तरह से रो रही थी लेकिन तीन या चार ब्राह्मण, एक बूढ़ी औरत जिसने उसे अपनी आस्तीन के नीचे दबाया हुआ था, की सहायता से उस अनिच्छुक पीड़िता को जबरन घातक स्थान की ओर ले गए, उसे लकड़ियों पर बैठाया, उसके हाथ और पैर बांध दिए गए ताकि वह भाग ना जाए और इस स्थिति में उस मासूम प्राणी को जिंदा जला दिया गया।"
सती प्रथा के अलावा बाल विवाह भी एक कुप्रथा थी। बाल विवाह पर भी कानून बनाएं गए। लेकिन आज भी हमारे देश में कहीं कहीं बाल विवाह की जा रही है। अर्थात बाल विवाह पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। उसी प्रकार बाल मजदूरी, पर्दा प्रथा, आदि कई कुप्रथाएं आज भी हमारे देश में व्याप्त है।
आज भारत में सती प्रथा नहीं है, सती प्रथा को खत्म कर दिया गया है। पर वो भावना जो नारी को कमजोर समझती है, वो विचारधारा जो नारी को अपमानित करती है, वो सोच जो नारियों को बेड़ियों में जकड़कर रखना चाहती है, आज भी अपने चरम सीमा पर है। आज भी नारियों को पुरुषों के अधीन समझा जाता है। किसी परिवार में अगर लड़का जन्म लेता है तो खुशियां मनाई जाती है और यदि लड़की जन्म लेती है तो मातम मनाया जाता है।
आज भी भारत में नारी असुरक्षित है :-
आज भी हमारे देश भारत में नारियों का शोषण किसी ना किसी तरह से किया जा रहा है नारियों पर अत्याचार, बलात्कार, एसिड अटैक जैसी घटनाएं होती रही है। आज भी भारत की नारी को पुरुषों के अधीन जीना पड़ता है। किसी भी कार्य के लिए वह स्वतंत्र नहीं होती है। चाहे 6 साल की बच्ची हो या औरत भारत में उनके साथ बलात्कार की घटनाएं नहीं थम रही है। वही लड़कियों में एसिड डालकर उनकी जिंदगी तबाह कर दी जाती है। एसिड अटैक से ग्रसित नारी का जीवन जीवन नर्क बन जाता है। भारत में नारी असुरक्षित है। घर से बाहर अकेली लड़की या औरत के साथ कुछ गलत नहीं होगा, इसकी गारंटी नहीं ली जा सकती है। भारत सरकार ने इन घटनाओं को रोकने के लिए बहुत से कानून बनाएं लेकिन यह घटनाएं आज भी जारी है। आज नारी को सशक्त और मजबूत बनना होगा। अपने आप में सशक्तिकरण लानी होगी। आज नारी को बताना होगा कि नारी सशक्तिकरण क्या है।
किसी भी सभ्य और विकसित समाज का अनुमान वहां रहने वाली शिक्षित नारीयो द्वारा लगाया जा सकता है। देश के विकास के लिए नारी शिक्षा अनिवार्य है। नहीं तो देश विकाश नहीं कर पाएगा।
आशा करता हूं आपको मेरा ये Article पसंद आया होगा।
| by- Nahid Khan |
