नारी शिक्षा क्यों ?
Why women's education?
मै यह मानता हूं की लड़कियों के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है। एक लड़की परिवार में पैदा होती है। जब वह बड़ी हो जाती है तो उसकी शादी कर दी जाती है। शादी के बाद पति का घर ही उसका अपना घर होता है। लड़की को पति तथा उसके घर वालो की हर बात, हर रीति रिवाज और उस घर के हर एक नियम को मानना होता है।
![]() |
| नरी शिक्षा क्यों |
अक्सर ऐसा होता है कि लड़की के ससुरलवाले उसका शोषण करना शुरु कर देते है। इस शोषण की वजहें बहुत सी होती हैं। जिसमे मु्ख्य है दहेज या 2 से 3 लड़कियों का जन्म हो जाना आदि। पड़ोसियों के पूछे जाने पर की आप लोग इस लड़की के साथ इस तरह का बर्ताव क्यों करते हैं? तो उन्हे गुमराह कर दिया जाता है। उन्हें झूठ बता दिया जाता है।
वह लड़की अपने ऊपर हो रहे शोषण को चीख चीख कर लोगो को बताती है। लेकिन कोई भी उसकी बात पर यकीन नही करता है। मां बाप उसे यह कहकर वापस भेज देते है कि " बेटी अब वही तुम्हारा अपना घर है।" अंत में परेशान होकर या तो वह उस घर को छोड़ देती है या आत्महत्या कर लेती है। यह सब मैं आपको इसलिए बता रहा हूं क्योंकि हमारे समाज में अक्सर ऐसा होता है।
एक नारी के जीवन में इस तरह के उतार चढ़ाव आते रहते है। एक पढ़ी लिखी लड़की इन समस्याओं से लड़ लेती है। लेकिन एक अनपढ़ दबी और कुचली जाती है। शिक्षा के द्वारा ही नारी में आत्मनिर्भरता का गुण उत्पन होता है। उनमें सवावलंबन की भावना का विकास होता है। और वो पुरुषों की दासी या उनके अत्याचार को बर्दास्त नही करती है। शिक्षित नारी आत्मनिर्भर होती है।
शादी के बाद बहुत से केस में ऐसा ही होता आया है कि पति उसे छोड़ देता है या तंग आकर लड़की को ससुराल छोड़ना पड़ जाता है।
अगर लड़की पढ़ी-लिखी है और उसके साथ इस तरह की घटना होती है तो वह शिक्षा के बलबूते पर अपना सहारा हासिल कर लेती है। इसीलिए तो कहता हूं कि शिक्षा लड़कियों के लिए बेहद जरूरी है। अगर वह पढ़ी लिखी है तो कोई भी नौकरी कर सकती है और आत्मनिर्भर का जीवन व्यतीत कर सकती है। लेकिन अगर वह अनपढ़ है तो उसे दूसरे पर ही आश्रित रहना पड़ेगा।
शिक्षा एक हथियार है खासकर लड़कियों के लिए जीवन की कुंजी है। जब सब कुछ उनसे छिन जाता है, हर कोई उन्हें ठुकरा देता है। तो शिक्षा ही हर नारी का असली सहारा बनता है।
लोग समझ गए हैं की लड़कियों को पढ़ाना इतना आवश्यक क्यों है। तभी तो दूसरे के घर में काम करने वाली एक नौकरानी भी अपने बच्चों को पढ़ाना चाहती है। एक रिक्शा चलाने वाला भी अपने बच्चे बच्चियों को पढ़ना चाहता है। क्योंकि वह नहीं चाहते कि उनका जीवन भी उनकी तरह हो। वह चाहते है कि उनके बच्चों का भविष्य बने वह पढ़ लिख कर अपनी एक अलग पहचान बनाएं और जीवन में कुछ बन जाए।
मेरा गांव महेशपुर है। जो अंगारा प्रखंड में स्थित है। मेरे गांव की खास बात ये है की यहां शिक्षा को प्राथमिकता दी जाती है। यहां लड़के और लड़कियों के बीच फर्क नहीं किया जाता है। और करना भी नहीं चाहिए। हमें लड़कियों की शिक्षा पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए क्योंकि अगर हम उन्हें शिक्षित करते हैं तो उनका भविष्य अच्छा होगा। क्योंकि एक लड़की की जब शादी होती है तो वह किस तरह के घर में जा रही है या आगे उसके साथ क्या होगा यह कोई नहीं जानता है।
ऐसी परिस्थितियां आ जाती है जब लड़की अकेली हो जाती है तब उसके अपने भी उसका साथ नहीं देते। इस तरह की परिस्थितियों से लड़ने के लिए हमें नारी शिक्षा को प्रोत्साहित करना होगा। हर एक परिवार को यह संकल्प लेना होगा की बेटियों को अनपढ़ नहीं रहने देंगे, उन्हें पढ़ाएंगे ताकि वे हर परिस्थितियों से लड़ने के काबिल बने, उन्हें आगे बढ़ाएंगे।
