.
.
My name is Nahid Khan
I live in Maheshpur Angara Ranchi (Jharkhand) India.
I study in Ram Lakhan Singh Yadav College, Ranchi.
I am studying B.A honours (Political Science).
I completed my inter studies from Kamla Nehru Inter college, Tatisilwae
I completed my inter studies in 2020.
I completed my secondary studies from Parebatiya Durgam High School Kombojaradih Rahe.
I completed my secondary studies in 2018
अपनी बात
Hi दोस्तों, मेरे इस ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। मैं नाहिद खान, तकरीबन 3 साल पहले मैंने ब्लॉक लिखना शुरू किया था। आज मेरे बहुत से पोस्ट आप पढ़ते होंगे। यह पोस्ट मैं खुद लिखता हूं। मैं इन पोस्ट के जरिए अपनी बात लोगों को बताना चाहता हूं। आप सब ने भी मेरे पोस्ट को बहुत पसंद किया है इसके लिए मैं आपका शुक्रगुजार हूं।
मेरा यह ब्लॉक खासकर नारी सशक्तिकरण, नारी शिक्षा, आदि पर आधारित है। क्योंकि भारत जैसे देश में आज नारी सशक्तिकरण का मुद्दा बहुत अहम है। आवश्यक है कि पुरुष नारी से कदम से कदम मिलाकर चले। हम यदि नारी को ऊंचा उठाएंगे तभी हमारा देश विकास कर पाएगा। बिना भेद किए उन्हें पढ़ाना, बिना भेद किए उन्हें आगे बढ़ाना ये समाज का कर्तव्य होना चाहिए।
मेरा गांव महेशपुर है। जो अनगड़ा प्रखंड में स्थित है। मेरे गांव की खास बात ये है की यहां शिक्षा को प्राथमिकता दी जाती है। यहां लड़के और लड़कियों के बीच फर्क नहीं किया जाता है। और करना भी नहीं चाहिए। हमें लड़कियों की शिक्षा पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए क्योंकि अगर हम उन्हें शिक्षित करते हैं तो उनका भविष्य अच्छा होगा। क्योंकि एक लड़की की जब शादी होती है तो वह किस तरह के घर में जा रही है या आगे उसके साथ क्या होगा यह कोई नहीं जानता है।
ऐसी परिस्थितियां आ जाती है जब लड़की अकेली हो जाती है तब उसके अपने भी उसका साथ नहीं देते। इस तरह की परिस्थितियों से लड़ने के लिए हमें नारी शिक्षा को प्रोत्साहित करना होगा। हर एक परिवार को यह संकल्प लेना होगा की बेटियों को अनपढ़ नहीं रहने देंगे, उन्हें पढ़ाएंगे ताकि वे हर परिस्थितियों से लड़ने के काबिल बने, उन्हें आगे बढ़ाएंगे।
