Muslim Girls Education
Hi दोस्तों, मैं Nahid Khan, VILL- Maheshpur, PO- Angara, Ranchi से हूं। और Ram Lakhan Singh Yadav College, Kokar में POL SC. Honours (UG 2020-23) की पढ़ाई कर रहा हूं। अपने इस Blog में मैं आपका स्वागत करता हूं।
शिक्षा सभी के लिए जरूरी है। चाहे वह लड़का हो या लड़की। शिक्षित ही अच्छे बुरे का फर्क कर सकता है। शिक्षित ही आत्मनिर्भर रह सकता है। पर ये बात सभी के दिमाग में नहीं घुसती है। और वे खुद तो अनपढ़ रहते है अपने बच्चो को भी नहीं पढ़ाना चाहते।
हमारे मुस्लिम समुदाय में भी पढ़ाई को ज्यादा एहमियत नहीं दिया जाता है। हाल ये है की मुस्लिम समुदाय में अक्षिक्षा बहुत ज्यादा है। और लड़कियों की बात करूं तो उन्हे घर में कैद रखा जाता है। तो लड़कियां ज्यादा अशिक्षित हैं।
गावों की बात क्या करे शहरों में भी हमारे समुदाय की लड़कियां अशिक्षित रह जाती है। परिवार परदे की आड़ लेकर उन्हें स्कूली शिक्षा नहीं देते। और तो और उनकी कच्ची उम्र में ही शादी कर दी जाती है। जिस उम्र में उन्हें पढ़ाई करनी होती है, उस उम्र में वे गृहस्ती चलाती है।
ज्यादा बच्चे करना गरीबी का कारण बन जाता है। और मुस्लिमो में ये बुराई आम है। हमारे समुदाय में कुछ परिवार है जो हम दो हमारे दो के सिद्धांत पे चलते है। और वे बच्चो का सही से पालन पोषण भी कर पाते है। वे अपने बच्चो को अच्छे स्कूलों में पढ़ा पाते है। उन्हे वो सब दे पाते है जो उन्हें चाहिए। लेकिन जो परिवार ज्यादा बच्चे करते है वो अक्सर गरीब हो जाते हैं। न तो वो अपने बच्चो को पढ़ा पाते है न उन्हे वो सब दे पाते है जो उन्हें चाहिए। नतीजा होता है की पढ़ाई के समय लड़के मजदूरी करने निकल जाते हैं और लड़कियों को घर का काम कराया जाता है।
लड़कियों को हमेशा से ही बोझ समझा जाता है। परिवार चाहता है कि लड़की की जल्द से जल्द शादी कर दी जाए। "लड़कियां पढ़ने के लिए नहीं घर गिरस्थी चलाने के लिए होती है" ये उनकी मान्यता है। जिसे वे हमेशा फॉलो करते है। न लड़कियों को घर से निकलने दिया जाता है और न शिक्षा दी जाती है। जिसका परिणाम होता है अशिक्षित मुस्लिम लड़कियां।
लड़कियो के लिए दीनी तालीम भी जरूरी है और स्कूली शिक्षा भी। उन्हें दीनी तालीम तो जरूर दी जाती है पर स्कूली शिक्षा नहीं। वे दीनी तालीम तो हासिल कर लेती है पर स्कूलों और कॉलेजों में नहीं जा पाती। लड़कियां औरों से पीछे रह जाती है।
वैसे परिवार भी है जिनके पास पैसा बहुत है और वे अच्छे से अच्छे स्कूलों में पढ़ा सकते है पर उनके यहां भी लड़कियां अशिक्षित रह जाती है क्योंकि वह लड़कियों को घर से बाहर नहीं निकलने देते। "हमारे घर की बेटियां बाहर नहीं जाती है या परदे में रहती है " ये बोल कर इतराते है।
बहुत से मुस्लिम परिवार लडको और लड़कियों में अंतर किए बिना उन्हे दीनी और स्कूली तालीम देते है। क्योंकि वे जानते हैं कि शिक्षा लड़कियों के लिए बेहद जरूरी है। बहुत सी ऐसी लड़कियां है जिन्होंने पढ़ लिख कर नए से नए मुकाम हासिल की है। घर की चारदीवारी से निकलकर स्कूलों में पढ़ाई की है कॉलेजों में पढ़ाई की है। और आज एक शिक्षित लड़की है। पर उन परिवारों का क्या जहां लड़कियों को आज भी चारदीवारी में कैद कर के रखा जाता है उन्हें स्कूल तक नहीं भेजा जाता।
Writer- Nahid Khan
