गेतलसुद जलाशय (Getalsud Reservoir)

Amazing Getalsud Reservior




झारखण्ड में बहुत से ऐसे स्थल है जो मनोरम और खूबसूरत है। यहां के पर्यटन स्थल, नदियां, पहाड़, जंगल, झरने और जलाशय झारखण्ड को बेहद खूबसूरत बनाते है। लोग खूबसूरत जगह को पसंद करते है। बार-बार ऐसे खूबसूरत जगहों पर जाना चाहते हैं। मुझे भी ऐसे स्थल बहुत पसंद है।

गेतलसूद डेम झारखण्ड का खूबसूरत, बड़ा और विशाल डेम है लेकिन यहां आजतक पर्यटन को बढ़ावा देने का कोई काम नहीं किया गया। अगर इसपर काम होता तो ये झारखण्ड का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल होता।

Gaeltasud Dam is a beautiful, big and huge dam of Jharkhand but till date no work has been done to promote tourism.  If it had worked on it, it would have been the most beautiful tourist place in Jharkhand.
Getalsud Dam

Geeltasud Dam is a beautiful, big and huge dam of Jharkhand but till date no work has been done to promote tourism.  If it had worked on it, it would have been the most beautiful tourist place in Jharkhand.

गेतलसूद डेम जिसे रुक्का डेम भी कहते है ये मेरे गांव महेशपुर से सटा हुआ है। मैं अक्सर इन जगहों पर जाता हूं और उन पलो को अपने कैमरे में कैद कर लेता हूं। मेरे इस ब्लॉग पर आप भी मेरे इन फोटो को देखेंगे। आप भी महसूस कर सकते हैं कि ये स्थल वाकई बहुत खूबसूरत है। 


Important Information :-

इस डेम को 1971 में बनाया गया था। इसका निर्माण गेतलसूद स्थित सुवर्णरेखा नदी में, एक लंबा, ऊंचा और विशाल बांध बनाकर किया गया था।

उस बांध के ऊपर सड़क का निर्माण किया गया। ये सड़क गेतलसूद को सिकिदिरी मार्ग से जोड़ती है। इस सड़क से यहां के लोग ओरमांझी, रामगढ़ आदि जगह आते जाते है। 

2020 से पहले बांध पर बना सड़क उबड खाबड़ और बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया था । सड़क बहुत ही जर्जर हालत में थी।  लोग खास कर वे छात्र जो उस पार से गेतलसुद के स्कूलों में पढ़ने आते थे उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। 2021 में गेतालसुद बांध तथा उसके ऊपर सड़क का निर्माण कर दिया गया। जिसेसे ये पहले से भी अच्छा हो गया। 

Gaeltasud Dam is a beautiful, big and huge dam of Jharkhand but till date no work has been done to promote tourism.  If it had worked on it, it would have been the most beautiful tourist place in Jharkhand.
Getalsud Dam

बनाए गए बांध के बीच में मुख्य भाग है जिसमें सात रेडियल गेट  है। यदि मानसून में डेम में पानी का स्तर खतरे के निशान पर पहुंच जाता है तो इन सात गेटों को खोल दिया जाता है ताकि डेम का अतिरिक्त पानी निकाल दिया जाए। जब डेम से पानी छोड़ा जाता है तो वह दृश्य बहुत खूबसूरत होता है। लोग दूर दूर से इस दृश्य को देखने आते है। यह दृश्य उपर फोटो में आप देख सकते हैं। 


Better for picnic :-


गेतलसूद डेम एक महत्वपूर्ण पिकनिक स्थल है। यहां पे दूर दूर से लोग आते है। दिसंबर से फरवरी के बीच यहां लोग बहुत संख्या में आते है। मैं भी अक्सर यहीं पिकनिक के लिए आता हूं। 


Fish business :-

गेटलसूद डेम यहां के लोगों को मछली पकड़ने के अवसर प्रदान करती है। आस पास के लोग मछली पकड़ कर उसे बाजारों में बेचते है। बहुत से लोग अपना जीवन यापन इस डेम से मछलियां पकड़ कर करते है। अगर आपको मछलियां खरीदनी है तो इस डेम के आस पास के क्षेत्रों में आपको मछलियां आसानी से मिल जाएंगी। इस डेम में सालो भर मछलियां पकड़ी जाती है। यहां के स्थानीय लोग जाल द्वारा मछलियां पकड़ते है। ज्यादातर यहां छोटे नाव का उपयोग किया जाता है। 


Drinking Water and 

Power Supply :-

गेतलसूद डेम बनाने का मुख्य उद्देश्य रांची में पेयजल की पूर्ति करना था। इसलिए डेम के द्वारा रांची के निवासियों की पेयजल की पूर्ति सालोभर की जाती है। गेतलसूद डेम के जल का उपयोग बिजली पैदा करने के लिए भी किया जाता है।

Getalsud Dam is a beautiful, big and huge dam  of Jharkhand but till date no work has been done to promote tourism.  If it had worked on it, it would have been the most beautiful tourist place in Jharkhand.


I took this photo in 
Maheshpur..



Getalsud Dam is a beautiful, big and huge dam  of Jharkhand but till date no work has been done to promote tourism.  If it had worked on it, it would have been the most beautiful tourist place in Jharkhand.

This photo is from 2017.


दोस्तों आप अगर यहां नहीं आ सके है तो जरूर आना चाहेंगे। मुझे आशा है आपको भी यहां अच्छा महसूस होगा। आप को भी यहां की सुंदरता मोह लेगी। मुझे आशा है आपको ये पोस्ट अच्छा लगा होगा।