गणतंत्र दिवस..
भारत विश्व में अपनी संस्कृति, सभ्यता, विरासत तथा अपने संस्कार के कारण आज प्रथम पायदान पर है। भारतीयों के ज्ञान और साहस की विश्व में तारीफ की जाती है।
महात्मा गांधी का अहिंसावादी विचार, स्वामी विवेकानंद का भाषण, भारत से निकला योग विश्व प्रसिद्ध है। आज विश्व भर के लोग हमारे देश का अनुसरण करते हैं। इसका कारण है विश्व में भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धियां।
आज हमारा देश स्वतंत्र, संप्रभु तथा आत्मनिर्भर है। आज हम अंग्रेजों के गुलाम नहीं है। आज हमारा अपना संविधान है।
लगभग 2 साल 11 महीने 18 दिनों के बाद 26 जनवरी 1950 को संसद द्वारा भारतीय संविधान को पास किया गया था। इसलिए हर 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस का पर्व बनाते हैं।
इस संविधान के लिए हमने अंग्रेजों से कई लड़ाइयां लड़ी। भारत के कई सपूतों ने अपनी जान गवा दी। हिंदू मुस्लिम सिख सभी ने मिलकर डटकर अंग्रेजों का मुकाबला किया। जिसका परिणाम यह हुआ कि 15 अगस्त 1947 को हमारे देश को स्वतंत्रता मिली, और 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान का निर्माण हुआ।
आज हम लोग स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस का पर्व मनाते हैं लेकिन अगर भारत के वीरों ने अंग्रेजों के विरुद्ध साहस ना दिखाया होता, अंग्रेजों से मुकाबला न किया होता, तो आज हम स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस नहीं मना पाते।
"न हिंदू हैं, न मुस्लिम
हम तो हैं भारतवासी।
बरसों पहले छोड़ दी हमने अंग्रेजों की गुलामी,
अब है भ्रष्टाचार को देश से खदेड़ने की बारी।"
आज भारत का हर नागरिक एक सूत्र में बंधा रहता है जिसका कारण यह संविधान ही है। इसलिए 26 जनवरी हम भारतीयों के लिए बेहद खास है।
भारतीय संविधान की प्रस्तावना
“हम, भारत के लोग,
भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न,
समाजवादी,
पंथनिरपेक्ष,
लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए,
तथा उसके समस्त नागरिकों को:
सामाजिक,
आर्थिक और राजनीतिक न्याय,
विचार,
अभिव्यक्ति,
विश्वास,
श्रद्धा और उपासना की स्वतंत्रता,
प्रतिष्ठा और अवसर की समता,
प्राप्त कराने के लिए,
तथा उन सब में,
व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित कराने वाली,
बन्धुता बढ़ाने के लिए,
दृढ़ संकल्पित होकर अपनी संविधानसभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 ई॰ (मिति मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, संवत दो हजार छह विक्रमी) को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत,
अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।”
Happy Republic Day..
