हिजाब या शिक्षा (Hijab Or Education)

हिजाब या शिक्षा


Hi दोस्तों मैं Nahid Khan,  अपने इस Blog में आपका स्वागत करता हूं। मैंने ये Artical वर्तमान में चल रहे हिजाब विवाद पर लिखा है। आशा करता हूं कि मेरे द्वारा लिखा गया यह Artical आपको पसंद आएगा।

 

हिजाब विवाद भारत के कर्नाटक राज्य में हुए हाल ही की घटना है। यह मामला तब तूल पकड़ा जब एक कॉलेज में मुस्लिम लड़कियों को जो हिजाब पहनी हुई थी उन्हें कक्षाओं में जाने से रोक दिया गया। बाद में इस विवाद ने आगे चलकर धार्मिक रूप ग्रहण कर लिया। हिजाब बनाम भगवा सॉल का मामला गर्म हो गया। 

एक कॉलेज से शुरू हुए इस मामले में कॉलेज प्रबंधक ने अभिभावकों से बात की लेकिन कोई हल नहीं निकला। तब छात्राओं को हिजाब पहनकर कक्षा में जाने से पूरी तरह से रोक दिया गया। जिसका विरोध मुस्लिम छात्राओं ने किया। इसके बाद कर्नाटक सरकार ने 5 फरवरी को राज्य के प्री यूनिवर्सिटी कॉलेजों में यूनिफॉर्म अनिवार्य कर दिया।

हिजाब या शिक्षा प्रश्न बन गया है मुस्लिम लड़कियों के लिए। आखिर वह करे तो क्या करें। एक तरफ हमारी मुस्लिम परंपराएं हैं तो दूसरी और है शिक्षा।

जहां तक हम मुस्लिम शिक्षा के स्तर को देखते हैं तो हमें पता चलता है कि मुस्लिम शिक्षा का स्तर औरों से बहुत निम्न है। क्योंकि हमारे मुस्लिम समुदाय में बहुत सी रूढ़ीवादी विचारधाराएं आज भी विद्यमान है। जिनमें लड़कियों को ना पढ़ाना भी शामिल है। बहुत से ऐसे मुस्लिम परिवार हैं जो अपनी लड़कियों को स्कूलों में नहीं भेजना चाहते। और अगर वे लड़कियां स्कूल या कॉलेज जाना भी चाहती हैं तो वे हिजाब में जाती हैं।

अब क्योंकि स्कूलों में हिजाब बैंड किया जा रहा है तो उन लड़कियों का क्या होगा जो हिजाब में स्कूल या कॉलेज जाया करती थी। हमने न्यूज़ चैनलों में देखा की लड़कियों ने अपने एग्जाम भी नहीं लिखे क्योंकि उन्हें स्कूल या कॉलेजों में प्रवेश नहीं करने दिया गया क्योंकि वह हिजाब में थी। और उन लडकयों  ने अपना हिजाब नही उतारा। इस तरह से बहुत से मुस्लिम लड़कियों का कैरियर दांव पर लग गया। उनकी सारी मेहनत पानी में बह गई। आखिर वे करे तो क्या करें। 

अगर इसी तरह से चलता रहा तो आने वाले दिनों में मुस्लिम शिक्षा का स्तर और भी नीचे चला जाएगा। क्योंकि बहुत से मुस्लिम परिवार हिजाब को एक अनिवार्य पोशाक मानते हैं। 

मुस्लिम परिवारों या मुस्लिम लड़कियों की बहुत बड़ी परेशानी  है कि जहां एक और शिक्षा है तो दूसरी ओर हिजाब। अगर उन्हें शिक्षित होना है तो उन्हें हिजाब छोड़ना होगा और अगर वह हिजाब को नहीं छोड़ पाई तो वह अशिक्षित रह जाएंगी। 

उन्हें उठना होगा, आगे बढ़ना होगा। नहीं तो वे पीछे रह जाएंगे। चाहे कितनी भी बाधाएं उत्पन्न की जाए, औरों के द्वारा कितने भी उनपर पर प्रतिबंध लगा दिए जाएं फिर भी उन्हें शिक्षित होना होगा। क्योंकि शिक्षा के द्वारा ही विकास संभव है। 

Hijab Or Education

और इसलिए आज हर एक मुस्लिम लड़की शिक्षा को ही चुनेगी। क्योंकि उन्हें पता है कि शिक्षा उनके लिए कितना आवश्यक है। उन्हें पता है कि शिक्षा के द्वारा ही वह अपने भविष्य का निर्माण कर सकती है। आने वाले दिनों में यह लड़कियां ही साबित करेंगी कि मुस्लिम समुदाय एक शिक्षित समुदाय है। 

अगर लड़कियों के लिए शिक्षा या हिजाब किसी एक को चुनना है तो मेरे अनुसार, क्योंकि शिक्षा लड़कियों के लिए बहुत जरूरी है उनके भविष्य के लिए, उनके कल के लिए, इसलिए मैं कहूंगा कि उन्हें शिक्षा को ही स्वीकार करना चाहिए। चाहे जैसे भी हो उन्हें शिक्षित होना चाहिए। उन्हें स्कूल या कॉलेज के ड्रेस को अपनाना चाहिए। ये जरूरी नहीं की शिक्षण संस्थाओं में हिजाब पर प्रतिबंध है तो लड़कियां अपनी पढ़ाई छोड़ कर घर में बैठ जाए। तो ये सही नही होगा। क्योंकि इससे मुस्लिम समुदाय और भी पीछे चला जाएगा।